धीरेन साहा
Also Read: सरकारी हाट में नियमों की अनदेखी पर फटकार, एसी ने गुणवत्तापूर्ण चाहरदीवारी निर्माण का दिया निर्देश।
महेशपुर प्रखंड अंतर्गत दमदमा गांव में पीर मजार स्थित ईदगाह में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारिश करने को लेकर सैखल हदीस जामिया इस्लामिया मदीनातुल उलूम मेमारी पश्चिम बंगाल वर्दमान के हजरत मौलाना अमनातुल्ला साहब के नेतृत्व में नमाज अदा कर अल्लाह से दुआ की गई। ईदगाह में प्रखंड के बिरकिट्टी, दमदमा, पलसा, रदीपुर, गंगड्डा, बांकुड़ा, मानिकपुर, खगड़ा, बड़कियारी, सिराजपुर, मकदुमपुर सहित दर्जनों गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग हजारों की संख्या में बरसात नहीं होने के कारण गर्मी से लोग व्याकुल है एवं धान का फसल प्रभावित हो रहा है। इस सब को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ऊपर वाले से बारिश कराने के लिए दुआ मांगी है।







