हत्याकांड में संलिप्त दोनों अपराधियों की तलाश में पुलिस प्रशासन के द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही हैं।
बिक्की सन्याल
पाकुड़। जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बासमती गांव में बीते दिन 28 मई दिन रविवार को बासमती गांव के दुर्गा मंदिर के निकट दिनदहाड़े बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर धारदार चाकू गोदकर विश्वजीत गौराई की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर अपराधी बीरू मंडल एवं बेटे देव मंडल ग्राम बासमती थाना- महेशपुर, जिला- पाकुड़ के रहने वाले हैं जो कि अमड़ापाड़ा से हत्या करके फरार हो गए हैं। पाकुड़ पुलिस प्रशासन के द्वारा उक्त घटना में संलिप्त दोनों अपराधियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। छापेमारी को जारी रखते हुए गुरुवार को अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन के द्वारा जगह-जगह पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। वही पोस्टर एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पाकुड़ जिले सहित कई अन्य जगहों के लोगों को सूचना दी जा रही है कि उपरोक्त हत्या में शामिल दोनों अपराधी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अमड़ापाड़ा से भाग गया था ओर कही भी देखें जाने पर या उन अपराधियों संबंधित कोई जानकारी होने पर पाकुड़ पुलिस प्रशासन को जानकारी देनें के लिए सूचना जारी किया गया है ताकि उन अपराधियों को कानून के द्वारा कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। वही पाकुड़ पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी भी व्यक्ति के द्वारा इन दोनों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 10,000 (दस हजार) रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है, वही सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखी जाने की भी बात कही गई है।
क्या हैं पूरा मामला
बीते रविवार को सुबह के साढ़े आठ बजे विश्वजीत गौराई (32) अपनी पत्नी प्रियंका देवी के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल से पूजा करने के लिए केराछत्तर के भौरीकौचा मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान अपराधी वीरू मंडल, लक्खी देवी और उसके बेटे देव मंडल ने मिलकर विश्वजीत को बासमती गांव के पास रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसी क्रम में विश्वजीत गोराई अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे लेकिन धारदार चाकू के लगातार वार से विश्वजीत एक गड्डे में गिर गया एवं घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।वहीं इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी वीरू मंडल, देव मंडल मौके से फरार हो गये थे। इस हत्या को लेकर उस वक्त ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल था और दोनों हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थें। ग्रामीणों के मुताबिक विश्वजीत गोराई (32) साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र निवासी था। उसकी पहली शादी बासमती गांव निवासी आरोपी वीरू मंडल की पुत्री के साथ हुई थी। हाल के कुछ वर्ष पहले बीरू मंडल की बेटी यानी विश्वजीत गोराई की पहली पत्नी की हत्या मायके में गला रेतकर हुई थी, इस हत्या के पीछे क्या कारण था आज तक इस रहस्य से पर्दा नही उठ पाया था। मृतक विश्वजीत गौराई अपने पूर्व ससुराल बासमती गांव से सटे हरिशपुर में बीते सात मई को प्रियंका नामक लड़की से हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर जीवन व्यतीत कर रहा था। इसी दरमियान अपनी बेटी की हत्या का शक वीरू मंडल एवं उसके परिजनों को विश्वजीत गोराई पर हुआ था। इसको लेकर अपनी पुत्री की हत्या का बदला लेने की नीयत से विश्वजीत गोराई को जान से मारने की ठानी।
रविवार को विश्वजीत मोटरसाइकिल से पूजा करने के लिए बाबा भौरी कोचा नामक पूजन स्थल जा रहा था, इसी दौरान पिता वीरू मंडल, माता लक्खी देवी और उसके बेटे देव मंडल ने मिलकर विश्वजीत को बासमती गांव के पास रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पुलिस प्रशासन को सूचना देने के लिए नंबर जारी किया गया है:-
पुलिस अधीक्षक, पाकुड़
???? 9431137400
थाना प्रभारी, महेशपुर
???? 9122829324
???? 7004507022







