Search

March 11, 2026 3:11 am

विश्व आदिवासी दिवस पर खेलों का होगा भव्य आयोजन, विजेता टीम होंगे पुरस्कृत

राजकुमार भगत

पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के अवसर पर झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 मनाया जाएगा ।इस अवसर पर जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी में भव्य रुप से खेल कूद का आयोजन किया जाएगा।पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अधिनस्थ खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देश के आलोक में खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम 9 एवं 10 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी, 200 मी,400 मी दौड़, 4 गुणा 400 मी रिले दौड़,4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर,50 मीटर स्पर्धा एवं फुटबॉल का आयोजन किया जाएगा एवं सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
फुटबॉल-के विजेता टीम को – 21000,उपविजेता – 15000
तृतीय स्थान -11000,एथलेटिक्स
पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि प्राप्त होगी प्रथम स्थान-प्राप्त करने वाले को 5000,
द्वितीय स्थान -3000, तृतीय स्थान – 2000 तीरंदाजी पुरूष एवं महिला के लिए प्रतिस्पर्धा अलग अलग राशि तय हे।प्रथम स्थान-5000,द्वितीय स्थान -3000,तृतीय स्थान – 2000।
इन खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के पाकुड़ जिले के ओपन (कोई आयु सीमा नहीं) खिलाड़ी भाग लेगे।भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,बैंक अकाउंट के साथ जिला स्तर स्टेडियम बैंक कॉलोनी,पाकुड़ के परिसर में अवस्थित जिला एथलेटिक्स संघ कार्यालय में दिनांक- 07 अगस्त कोअपराह्न 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा।फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की कुल संख्या अलग अलग 16-16 होगी एवं रिले दौड़ ने भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 4- 4 होगी। तीरंदाजी खिलाड़ियों को आयोजक द्वारा केवल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इंडियन राउंड तीर धनुष उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर