Search

March 12, 2026 4:29 am

शत प्रतिशत किसानों का ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें

पाकुड़
प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजना की समीक्षा बैठक जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में की गई।जिला कृषि पदाधिकारी ने सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाने के लिए विभागीय कर्मियों को तत्पर रहने को कहा। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा केसीसी, कृषि ऋण माफी योजना, पीएम किसान योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत किसानों का ई-केवाईसी कराना बकाया है जिसे जल्द से जल्द सभी किसानों का ई-केवाईसी करवाने का निर्देश दिया गया।मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, भीएलडब्ल्यू, एटीएम एवं कृषक मित्र समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर