Search

March 16, 2026 9:27 am

शहरग्राम के छात्र जितेन साहा बना जिला में आठवा टॉपर

इंजिनीयर बन करूंगा पिता के सपने को साकार,जितेन

रिपोर्ट–धीरेन साहा

मैट्रिक की परीक्षा में +2 विद्यालय शहरग्राम के छात्र जीतेन साहा ने 93.80 प्रतिशत अंक लाकर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। प्रखंड के शहरग्राम गांव निवासी पिता दिलीप साहा, माता गुनवा देवी के पुत्र जीतेन साहा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावे अपने ट्यूशन शिक्षक मुकेश ठाकुर, षष्टी पाल और संजय साहा को दिया है। आगे पढ़ाई कर कुछ बनने की चाहत रखने के बाबत पूछे जाने पर जीतेन साहा ने बताया कि वह आगे पढ़ाई पूरी कर इंजिनीयर बनना चाहता है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने को लेकर वह अभी राजस्थान गया हुआ है। जीतेन साहा के पिता शहरग्राम गांव में होटल चलाते हैं। जबकि उनकी माता गृहिणी है। अपने पुत्र की सफलता से जीतेन साहा के माता-पिता काफी खुश हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर