Search

March 18, 2026 1:15 am

शहरी जलापूर्ति योजना के कार्य में गति लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री से मिली नगर परिषद अध्यक्ष

बजरंग पंडित

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा ने शहरी जलापूर्ति योजना के अभी तक चालू नहीं हो पाने की समस्या को लेकर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर पाकुड़ में पेय-जल की समस्या को रखा।
नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने बताया की शहरी जलापूर्ति योजना चल रहे कार्य के गति से मैं असंतोष हूं।कई बार दुमका से लेकर रांची तक मैं स्वयं जाकर विभाग को इस योजना को जल्द चालू करने को लेकर आग्रह किया है।लेकिन अभी तक ये योजना चालू नहीं हो पाया हैं। जोयना चालू कराने को लेकर कोई न कोई कारण बता कर विभाग द्वारा हर रोज एक नई तिथि का हवाला दिया जाता है।कही न कही मुझे इसमें से राजनीति की बू आ रही है।विभागीय लापरवाही के कारण ये योजना अभी तक लटका हुआ है।
नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि पाकुड़ नगर की जल समस्या को सुन कर रघुवर दास जी ने शहरी जलापूर्ति योजना जल्द चालू कराने को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को मौके पर ही फोन लगा कर य्तासीघ्र योजना को चालू कराने का आदेश दिया।
आज अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार रहती तो बहुत पहले ही इस योजना का लाभ नगर वासियों को मिल जाता।
अगर महीने भर के अंदर योजना चालू नहीं हुआ तो समर्थकों के साथ धरने में बैठूंगी।

IMG 20230412 WA0040
IMG 20230412 WA0039 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर