Search

March 16, 2026 12:27 pm

शहर के आरजे स्टेडियम में सांसद व डीसी ने खिलाड़ियों को कबड्डी मेट प्रदान किया

बजरंग पंडित

पाकुड़: शहर के आरजे स्टेडियम में सोमवार को जिला खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स एकेडमी पाकुड़ की उपलब्धि एवं कबड्डी मेट, खिलाड़ी किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, उपायुक्त वरुण रंजन, डीडीसी शाहिद अख्तर, एसडीओ हरिवंश पंडित व एथलेटिक्स संघ के अम्लान कुसुम सिन्हा ने कबड्डी संघ के सदस्यों व खिलाड़ियों के बीच मेट प्रदान किया इसके साथ-साथ स्पोर्ट्स अकादमी के तहत कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के बीच जर्सी और जूता का भी वितरण किया गया। इसके बाद सांसद ने स्पोर्ट्स अकादमी के तहत प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स अकादमी के तहत कबड्डी, फुटबॉल क्रिकेट तथा एथलीट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इस प्रशिक्षण का लाभ खिलाड़ी पूरी इमानदारी और मेहनत से उठाएं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स अकादमी में जो भी कमी है उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ बैठक कर स्पोर्ट्स अकादमी में जो भी संसाधन की कमी है उसे दूर करने का निर्णय लिया जा रहा है।उपायुक्त वरुण रंजन ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा स्पोर्ट्स अकादमी की शुरुआत की गई और उससे जिला के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जिला स्तरीय स्पोर्ट्स अकादमी को आगे चलकर राज्य स्पोर्ट्स अकादमी के रूप में परिवर्तित कर सके यह प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर सुविधा मुहैया कराने को तत्पर है। कई समस्याएं सामने आ रही है और उसे दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है। बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट के साथ-साथ स्विमिंग पूल बनाने का प्रस्ताव लिया गया है।

बाइट- विजय हासंदा,सांसद राजमहल।
बाइट- वरुण रंजन उपायुक्त पाकुड़।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर