Search

March 14, 2026 12:12 pm

शॉर्ट सर्किट की वजह से घर हुआ जलकर राख

सतनाम सिंह

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के लागडुम पंचायत अंतर्गत मडगांव गांव में शुक्रवार को सुबह लगभग 4 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से रूबीलाल मुर्मू उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय गोविंद मुर्मू का पूरा घर जल कर राख हो गया। आसपास के लोगो ने पानी छिड़क कर आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए स्थानीय समाजसेवी गानेल हेम्ब्रम दूरभाष द्वारा आग लगने की सूचना प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी को दिया। प्रमुख द्वारा सूचना पाकुड़िया थाना को दिया। सूचना पाते ही साथ ही एएसआई सिपाही राम रजक पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंची इसके कुछ देर बाद अग्निशामक वाहन पहुंची और आग को बुझा डाला। घर मालिक रूबी हांसदा ने बताया कि बिजली का शॉट सर्किट से चिंगारी उठी और घर में देखते ही देखते आग लग गई । आग लगने से घर में रखा सभी सामान घर में रखा 6 कुंटल धान, कपड़ा ,बर्तन,राशन कार्ड,आधार कार्ड,बैंक पासबुक ,जमीन का कागजात ,अनाज इत्यादि हजारों रुपए की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई।रूबी ने स्थानीय मुखिया,प्रमुख एवं अंचलाधिकारी से सरकारी सहायता और मुवावजे की मांग की है।

IMG 20230616 WA0026 1
IMG 20230616 WA0024
IMG 20230616 WA0025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर