Search

March 12, 2026 12:56 am

श्रमदान कर जल संरक्षण व स्वच्छता संबंधित ग्रामीणों के द्वारा जलकुंड एवं कच्चा नाला का निर्माण किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया लोक कल्याण सेवा केंद्र देवी नगर के सहयोग से ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर जल संरक्षण व स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां की गई जैसे कि वर्षा जल को रोकने के लिए जलकुंड एवं कच्चा नाला का निर्माण गांव के ग्रामीणों के द्वारा रविवार को किया गया साथ ही साथ पातपहाड़ी गांव आंगनबाड़ी टोला एंव बिशनपुर गांव में ग्रामीणों के द्वारा चपाकल व पानी टंकी के संमीप समीप पानी का गंदगी होने के कारण ग्रामीणों के द्वारा बंद पड़े नाला की साफ सफाई कर पानी की निकासी कर व गड्ढा कर मिट्टी के जलस्रोत को बढ़ाने का काम किया गया। संस्था द्वारा संबंधित गांव में ग्राम विकास समिति के माध्यम से बैठक कर ग्रामीणों ने लोकल समस्या जैसे जल संरक्षण व स्वच्छता के मुद्दे को उठाकर समस्या का समाधान हेतु आपस में बातचीत कर करने की बात कहीं गई थी जो आज संबंधित गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया जोकि समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य हुआ। जल संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोक कल्याण सेवा केंद्र के कार्यकर्ता राजीव रंजन, सुचित्रा मुर्मू एवं गांव के सेविका ,ग्राम प्रधान का योगदान रहा ।

IMG 20230723 WA0027
IMG 20230723 WA0026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर