Search

March 14, 2026 8:38 am

संथाल परगना पुलिस ड्यूटी मीट में दिखा प्रोफेशनलिज्म का जज़्बा, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा सम्मान

पाकुड़ पुलिस केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय 69वीं संथाल परगना पुलिस ड्यूटी मीट के दूसरे दिन गुरुवार को जिले में अनुशासन, दक्षता और तकनीकी कौशल का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर संथाल परगना प्रमंडल के छह जिलों—पाकुड़, दुमका, साहिबगंज, जामताड़ा, गोड्डा और देवघर—से आए पुलिस निरीक्षकों और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस ड्यूटी मीट में फिंगरप्रिंट विश्लेषण, मेडिको लीगल भाइवा, सीन ऑफ क्राइम फोटोग्राफी और डॉग स्क्वायड ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन परीक्षा ली गई। इन परीक्षाओं का संचालन रांची से आए विशेषज्ञों—फिंगरप्रिंट सहायक निरीक्षक संतोष सुधाकर, फॉरेंसिक लैब के डॉ. शित्तोश पाल, और आईटीएस विभाग के पुलिस निरीक्षक असित मोदी—द्वारा किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चली इस अभ्यासात्मक प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने कर्तव्य-ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता और तकनीकी समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार, सार्जेंट गौतम कुमार, आरक्षी रोहित, सब्बीर अंसारी और रतन कुमार मंडल समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। तीसरे और अंतिम दिन के समापन समारोह में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा, और चयनित टीम को राज्य स्तरीय ड्यूटी मीट में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन न केवल पुलिस बल की क्षमताओं को परखने का माध्यम बना, बल्कि टीम भावना और प्रतिस्पर्धी सोच को भी मजबूती प्रदान करता दिखा।

img 20250619 wa00383018969551216727292

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर