हेमंत हांसदा
पाकुड़िया संवाददाता उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया के प्रांगण में रविवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन विद्यालय के भैया बहनों के अभिभावकों के साथ था। इस अभिभावक सम्मेलन में साहिबगंज विभाग के विभाग प्रमुख रमेश जी भी उपस्थित हुए सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने हेतु सुझाव के संबंध में था। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों प्रधानाचार्य आचार्य एवं अभिभावकों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारत माता ओंकार एवं मां सरस्वती के फोटो पर पुष्पाचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात बंदना हुई। इस कार्यक्रम में सभी अभिभावक विद्यालय के विकास और अपने अपने बच्चों के विकास हेतु कुछ सुझाव रखे। इस कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए मंच के संचालन में श्री निलय कुमार दास जी थे। प्रधानाचार्य श्री नीरज कुमार तिवारी जी एवं सचिव श्री भुवनेश्वर नाथ ओझा जी बच्चों के सर्वांगीण विकास करने के लिए अभिभावकों से भी सुझाव मांगे कार्यक्रम में आचार्य लखींद्र पाल भरत पाल प्रभाकर पाल विश्वरूप दास झरणा दास किशोर भगत एवं दीदी जी गण उपस्थित थे। लगभग 100 की संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए।













