Search

March 11, 2026 12:31 pm

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी ने लिपिक के खिलाफ किया मामला दर्ज

सतनाम सिंह

पाकुड़। पाकुड़ समाहरणालय के समीप वेयरहाउस में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद दास को उनके ही अधीनस्थ कार्यरत लिपिक द्वारा गुरुवार को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा देने का सनसनीखेज समाचार प्राप्त हुआ। इस संबंध में प्रमोद दास ने नगर थाने में सनहा दर्ज कराई है। श्री दास ने बताया कि गुरुवार को वेयर हाउस में निर्वाचन से संबंधित संचिका का निष्पादन कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने लिपिक कामेश्वर से वेयर हाउस में बिजली कनेक्शन से संबंधित संचिका की मांग की तो कामेश्वर ने संचिका ना देकर उनके कार्यालय के बाहर का दरवाजा बंद कर ताला जड़ दिया । उन्होंने बताया कि काफी देर के बाद हमे दूसरे अधिकारी को बुलाकर दरवाजा खुलवाना पड़ा। इस घटना को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी ने नगर थाना में सरकारी काम में बाधा डालने एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की लिखित शिकायत लिपिक कामेश्वर के खिलाफ की है। इधर नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कार्यपालक दंडाधिकारी के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। श्री दास ने बताया कि अगर लिपिक पर कार्रवाई नहीं होती है तो उच्च अधिकारी से इसकी लिखित शिकायत करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर