Search

March 12, 2026 11:13 pm

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में 90 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

बजरंग पंडित

पाकुड़िया संवाददाता प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बन्दना योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न गाँवो से पहुंची 90 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई ।इस दौरान चिकित्सा डॉ गंगा शंकर साह, बसंती टुडू मासीला सोरेन, अनुराधा कुमारी एव नागेश प्रसाद कई अन्य स्वास्थ्य कमी आदि ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन एच आई भी, शुगर एलबोमिना आदि अन्य जाँच कर आवश्यक दवा और जरूरी सलाह दिए । डॉ गंगा शंकर साह ने बताया कि गर्भवती माताओं जाँचोपरांत आवश्यकतानुसार दवा विटामिन, आयरन व फोलिक एसिड का टेबलेट, कैल्शियम आदि दवा का मुफ्त में बितरण किया गया ।समाचार प्रेषण तक महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच जारी थी। मौके पर चिकित्सक ने सबों को सरकारी अस्पताल में ही संस्थागत प्रसव कराने का निर्देश दिया । इस दौरान संबंधित गांवों की स्वास्थ्य सहिया भी मौजूद थीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर