Search

March 14, 2026 12:13 pm

साहिबगंज गंगा में फसा मालवाहक जहाज को गैस कटर से काटकर डुबाने का प्रयास, ऑनलाइन दर्ज कराया मामला।

रांची :- पुरानी साहिबगंज ओझा टोली दियारा के समीप में गंगा में फसी मरीन एक्सभी नामक मालवाहक जहाज के सुरक्षा में तैनात गार्ड रवि उर्फ टुन्नी यादव ने शुक्रवार को ऑनलाइन शिकायत दर्ज किया है। शिकायत में दिए आवेदन के माध्यम से रवि ने बताया कि पुरानी साहिबगंज ओझा टोली गंगा घाट समीप दियारा के किनारे गंगा में फसा हुआ मरीन एक्सभी नामक मालवाहक जहाज के सुरक्षा में कार्यरत हूं, जहाज व क्रु मेंबर को जीवित डुबाने के इरादा से देर रात्री लगभग दो बजे 10 से 15 लोग दो नाव में सवार होकर आए। जिसमे राजेश यादव उर्फ दाहू यादव, राहुल यादव, सुनील यादव, आकाश यादव, भीम यादव, जुलाई यादव, राजीव यादव, छविनाथ यादव, संजय प्रसाद यादव, रामदरस यादव, भीम यादव सहित अन्य सभी लोग घातक हथियार, रायफल, बंदूक, देशी कट्टा व गैस कटर, एलपीजी गैस स्लेंडर से लैस होकर जहाज पर आया और गंदी गंदी गली गलौज करते हुए सभी क्रू मेंबर को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर गैस कटर से जहाज के निचले हिस्से में दो छेद कर दिया. ताकि जहाज डूब जाए और सभी क्रू मेंबर भी जहाज के साथ डूब जाए, लेकिन पानी कम रहने की वजह से जहाज मिट्टी में फस कर रह गया है. गंगा में पानी का बढ़ना जारी है, मालवाहक जहाज का मरम्मत करके गैस कटर के छेद को बंद करने तक तत्काल शस्त्र पुलिस बल की तैनाती मालवाहक जहाज में करने का मांग किया और सभी नामजद अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी से कड़ी करवाई करने का मांग किया है।

IMG 20230617 WA0014 1
IMG 20230617 WA0013
IMG 20230617 WA0012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर