Search

July 2, 2025 3:02 am

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पीएचडी कोर्स सफलतापूर्वक हो रहा संपादित

फिजिकल असेसमेंट ऑफ एकेडमिक थिंग्स” पर दिये लघु कार्यों का प्रस्तुति शोधार्धियों द्वारा कराया

दुमका:सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में वर्ष 2022 में चयनित समाज विज्ञान के पी एच डी कोर्स वर्क कुलपति प्रो (डॉ) सोनाझरिया मिंज के दिशा निर्देश पर समाज विज्ञान डीन डॉ जैनेंद्र यादव व डॉ तारनी प्रसाद सिंह के सहयोग से क्लास कार्डिनेटर डॉ विनोद कुमार शर्मा के द्वारा सफलतापूर्वक संपादित किया जा रहा है। डॉ शर्मा ने बताया कि विवि शिक्षकों के सहयोग से शोध विषय पर सभी क्लास लिए जा रहे है। आज के क्लास में संसाधन सेवी केंद्रीय लाइब्रेरी, सिकामु विवि, दुमका के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दशरथ नाग ने इंफ्लिबनेट , ई – लाइब्रेरी, प्लेग्रिज्म टेस्ट, आदि के तकनीकी पहलुओ से अवगत कराया।समाज विज्ञान के शोध वर्क क्लास के दूसरा सत्र में कोर्डिनेटर डॉ विनोद कुमार शर्मा ने “फिजिकल असेसमेंट ऑफ एकेडमिक थिंग्स” पर दिये लघु कार्यों का प्रस्तुति शोधार्धियों द्वारा कराया। शोधार्धियों ने इसे विस्तार से प्रस्तुत किया। इसे खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, हिमांशु शेखर, रेखा कुमारी, विनोद मरीक, अनिल कुमार पंडित, शिवं झा, व प्रीति कुमारी ने सामूहिक प्रस्तुति दी।साथ ही डॉ शर्मा ने विधार्थियो को कई सामाजिक – आर्थिक- राजनैतिक व मनोवैज्ञानिक विषयों पर विधार्थियो को छुट्टी में अपने क्षेत्र से शोध कार्य करने को समूह में कार्य दिया। इसमें युवाओं में ड्रग ऐडिकसन , बाल विवाह व अंधविश्वास के कारण व निवारण, मानसिक स्वास्थ्य, कॉलेज में अब्सेंटिजम के कारण, संतालों में घरेलू हिंसा, गरीबी व बेरोजगारी, जॉब आकांक्षा,युवाओं में आत्महत्या आदि विषयों पर कार्य दिया गया।ध्यातव्य है कि इस कोर्स वर्क क्लास में राजनीतिक शास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र व वाणीज्य के शोधार्थी शामिल है। अब आगामी कोर्स वर्क क्लास 6 जनवरी 2023 को प्रारंभ होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर