डीइओ ने कहा खेलों के माध्यम से भी हम बना सकते है अलग पहचान
सुब्रतोकप जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को बैंक कॉलोनी में स्थित जिलास्तरीय स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। प्रतियोगिता में प्रखंड से विजयी हुए टीमों ने हिस्सा लिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सुब्रतोकप फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक, अंडर-17 बालक व बालिका के लिए आयोजित की गई है। सभी टीम पहले अपने प्रखंडों में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुए। वहां से विजयी होने के बाद जिलास्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हो रहे है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों के माध्यम से भी हम अलग पहचान बना सकते है। खेल मनुष्य का शारीरिक, मानसिक व भावात्मक विकास करता है। खेलों के माध्यम से शरीर विकसित होता है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच अंडर-14 में अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा के बीच खेला गया. वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मैच लिट्टीपाड़ा व पाकुड़िया एवं बालक वर्ग का मैच पाकुड़ व हिरणपुर के बीच खेला गया।


Related Posts

टेंडर प्रक्रिया में देरी का मुद्दा सदन में उठा, विधायक हेमलाल मुर्मू ने मांगा स्पष्ट नियम और समय-सीमा

आवास योजना को लेकर विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में उठाया मुद्दा, समय सीमा में निर्माण पूरा करने की मांग





