राजकुमार भगत
पाकुड़ :- सत्य सनातन संस्था के सक्रिय सदस्य व हिरणपुर निवासी सुमित भगत ने नगर के छोटी अलीगंज निवासी 46 वर्षीय अमित साहा को गुरुवार को पुराना अस्पताल स्थित रक्तधिकोष में पहुंच कर रक्तदान कर जान बचाई है।
संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया अमित साहा जिनको किडनी के बीमारी हो जाने के कारण तबियत खराब हो गया उनको इलाज के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में चिकत्सालय में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दिया ।उक्त मरीज के पुत्री ने संस्था के सचिव चंदन प्रकाश से संपर्क किया ,संस्था ने रक्त की महत्व को समझते हुए, संस्था के सक्रिय सदस्य व हिरणपुर निवासी सुमित भगत से संपर्क किया, सुमित भगत ने बिना समय गंवाए रक्तधिकोष में आकर अपना रक्तदान किया, रक्त मिलने पर मरीज की पुत्री ने संस्था और रक्तदाता को धन्यवाद दिया। रक्तदाता ने कहा कि रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है, इससे किसी का जान बचाने का सौभाग्य प्राप्त होता है इससे बढ़कर और क्या चाहिए। मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य विशाल भगत, सहदेव भगत,कर्मचारी – नवीन कुमार , पियूष कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे।






