सतनाम सिंह
जिला परिषद अध्यक्ष ने दिया निर्देश, विभागीय अधिकारी समयबद्ध कार्यो को पूरा करवाएं
सूचना भवन सभागार में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेम्बम की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की समीक्षा की गई। सभी प्रखंडों के जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्या से सदन को अवगत कराया। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यो को शीघ्र पूरा करने के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि लंबित पड़े विकास कार्यो को शीघ्र पूरा किया किया जा सके। बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, आपूर्ति, मत्स्य, सहकारिता, शिक्षा विभाग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में 15 वें वित आयोग अंतर्गत 2023-24 के बजट तैयार करने का निर्देश सभी जिला परिषद सदस्यों को दिया। 15 वें वित आयोग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं जैसे पीसीसी, सड़क, गार्डवाल, जलमीनार, नाली आदि का निर्माण किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद अन्तर्गत डाक बंगला को डीएमएफटी फंड से जिला परिषद क्लब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, निदेशक डीआरडीए संजय कुमार दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला परिषद के सभी सदस्य एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे


Related Posts







