सतनाम सिंह
पाकुड़ नगर थाना इंस्पेक्टर शहर थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं डीटीओ के कर्मचारियों के संयुक्त कार्यक्रम में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पाकुड़ में सड़क सुरक्षा टीम एवं पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया इसमें मुख्य रूप से पाकुड़ नगर थाना के नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई टिंकू राजा, एसआई प्रीति कुमारी मौजूद रहे और साथ ही साथ जिला परिवहन कार्यालय पाकुड़ के रोड इंजीनियर एनालिस्ट मोहम्मद अजहर अंसारी के द्वारा बारी बारी से सारे पदाधिकारी सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और अंत में क्विज कंपटीशन कराया गया जिसमें 10 प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया जिसने पहला स्थान इशिका कुमारी ने जीता।










