Search

March 20, 2026 8:39 pm

स्वर्गीय साइमन मरांडी-सुशीला हांसदा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

सतनाम सिंह

पाकुड़: सिदो-कान्हू स्टेडियम हिरनपुर में स्वर्गीय साईमन सुशीला मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी मैच का उद्घाटन वर्तमान लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने फीता काटकर व बल्लेबाजी कर किया। इससे पूर्व विधायक का परंपरागत आदीवासी रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया। साथ ही विधायक ने कार्यक्रम से पूर्व पिता स्वर्गीय साईमन मरांडी व माता स्वर्गीय सुशीला हांसदा के प्रतिमा पर पुष्पसुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे पिता स्व. साईमन मरांडी झामुमो के संस्थापक सदस्य रहे हैं।पहली बार झामुमो से कोई जनप्रतिनिधि जीता था तो वो मेरे पिता थे। उन्होंने पूरे संथाल में अलग राज्य आंदोलन की अलख जगाई थी। वहीं पहली आदिवासी महिला निर्वाचित विधायक मेरी मां स्वर्गीय सुशीला हांसदा थी। मुझे अपने अभिभावकों पर गर्व है। उधर टूर्नामेंट का पहला मैच राजमहल व भागलपुर के पास खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर की टीम ने शुरुआती तीन ओवर में 57 रन बिना विकेट खोए बना लिए थे।मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी सहित उपस्थित रहे।

img 20230122 wa00266329257061175645943
img 20230122 wa00271105342919650113224
img 20230122 wa00258661858191797402826
img 20230122 wa00243924826220316139930

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर