रामगढ़। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिन निबंध प्रतियोगिता और दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्शीयी। निबंध प्रतियोगिता में अंजली को प्रथम, किशोर को द्वितीय और राधा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ तथा चित्रकला प्रतियोगिता में राधा को प्रथम, स्वेता को द्वितीय और सुधा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कुलाधिपति बैजनाथ साह ने इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत जो अपनी गौरवशाली विरासत और निरंतर प्रगति के लिए जाना जाता है, आज एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। शिक्षा स्वास्थ्य ट्रस्ट की सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा केवल आर्थिक या तकनीकी नहीं है बल्कि सामाजिक उत्थान की दिशा में भी यह आगे बढ़ रहा है। प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने भी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, डिजिटल शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। कुलसचिव प्रो (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि स्वर्णिम भारत केवल एक विचार नहीं है बल्कि एक वास्तविकता बनती जा रही है। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनमीत कौर ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद देश ने अपनी जड़ों को मजबूत रखते हुए नवाचार, तकनीकी उन्नति और आर्थिक विकास के पथ पर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसके अतिरिक्त वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ.) अशोक कुमार,प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार,सहायक प्राध्यापक डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा,डॉ. सत्येंद्र कुमार ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






