Search

March 12, 2026 10:28 am

स्वस्थ कर्मी सह छः युवाओं ने किया रक्तदान

सतनाम सिंह

इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों हर रोज जरूरतमंदो कर रहा है रक्तदान

पाकुड़ इंसानियत फाउंडेशन लगातार असहाय गरीब जरूरतमंदो क़ो रक्तदान करते आ रहा है और आगे भी निस्वार्थ नेक कार्य करते रहेंगे | पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोड़ी मे भर्ती रांडँगा के गर्भवती महिला फिरोजा खातून क़ो बी पॉजिटिव ब्लड कि कमी, गुमानी चांदपुर के तोहरा खातून क़ो दो यूनिट ओ पॉजिटिव वे कैंसर पीड़ित है,देवताला के जाकारुल शेख क़ो ए बी पॉजिटिव कि जरूरत रही उसका हीमोग्लोबिन बहुत कम है, नगरनबी के रोहित शेख का हीमोग्लोबिन कम रहा है उसे बी पॉजिटिव चाहिए सभी पेसेंट का इलाज सदर मे हो रहा है एवं तोहरा खातून का इलाज डॉक्टर सोहेल अनवर के पास हो रहा है परिवार वालों ने इंसानियत फाउंडेशन मे मदद की गुहार करते ही सदस्यों ने बारी बारी जैसे जाहरुल शेख और सरिकूल इस्लाम ने ओ पॉजिटिव, मो हबीब स्वस्थ कर्मी बी पॉजिटिव, सलाउद्दीन शेख बी पॉजिटिव, निशार आरिफ बी पॉजिटिव, गैलेक्सी चिल्ड्रेन अकादमी स्कुल संचालक सह प्रिंसिपल मो फेकारुल शेख ने बी पॉजिटिव ए बी पॉजिटिव रक्तदान किया | समूह संचालक सद्दाम हुसैन ने कहा हमारे ग्रुप के सदस्यों हमेशा इसी तरह दूसरों क़ो खुशियाँ देते रहेंगे अहम योगदान मे सद्दाम हुसैन, नुरुज्जामान,परवेज़, फरजन, सेनाउल, बुलेट जी, बानिज शेख, आस्था पैथोलॉजी के कर्मचारी नविन और पियूष का रहा है |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर