धीरेन साहा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में मंगलवार को परिवार स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कु ने दीप प्रज्वलित कर किया. वही सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मेले में योग्य दंपतियों के बीच परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए गर्भनिरोधक सामग्री का वितरण किया गया. साथ योग्य दंपति को छोटा परिवार सुखी परिवार के महत्व के बारे में भी बताई गई. मेले में उपस्थित महिला व पुरुषों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी महेशपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वास्थ्य उप केंद्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील किया. मौके पर डॉ अंजनी कुमार भगत, बीएएम शैलेश कुमार, अजय कुमार, आनंद राज आर्या, शार्लेट मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे.







