Search

March 20, 2026 8:33 pm

स्वास्थ्य विभाग ने चलाया तंबाकू विरोधी जागरूकता कार्यक्रम



राजकुमार भगत

पाकुड़ । स्वास्थ्य विभाग पाकुड़ द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तत्वाधान में स्थानीय एलीट पब्लिक विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच तंबाकू विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के भवन में विद्यालय के निर्देशक अरविंद साह, प्राचार्या अनुपमा साहा, शिक्षक कुणाल, फैयाज़ुद्दीन, रौशन, इंद्रजीत, सुनील एवं अन्य शिक्षकों एवं छात्रों के सामने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कोषांग, पाकुड़ से आशीष हेमबम एवं राजीव र‌ंजन उपस्थित थे। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को कैंसर एवं तम्बाकू के दुष्प्रभावों के संबंध में बताया गया। साथ ही सभी बच्चो में क्विज प्रतियोगिता कराया गया एवं प्रथम तीन बच्चो को‌ स्कूल बैग एवं सभी बच्चो में नोट बुक एवं कलम वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों को तंबाकू एवं उसके प्रोडक्ट से बच्चों को दूर रहने की सलाह दी एवं इसके लत से बचाव हेतु उपाय बताए। मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि पढ़ाई करने वाले बच्चों का मन शिक्षा में लगा रहे , इसके लिए जरूरी है कि वे नशा से दूरी बना कर रहें। अवसाद को पास न आने दें। प्रतियोगिता में वर्ग आठ के उदय कुमार प्रथम, अनीषा मरांडी द्वितीय तथा वर्ग नवम के अनस आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या अनुपमा साहा ने बताया कि हमें अपने आस पास के लोगों को तंबाकू का सेवन करने से मना करना चाहिए और खुद भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

img 20230117 wa00947415612349435987228
img 20230117 wa00955956014372634517959

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर