Search

March 13, 2026 7:20 pm

हिंदी टिप्पणी एवं प्रारुपण परीक्षा तथा हिंदी पढ़ने लिखने की योग्यता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न

राजकुमार भगत

राज प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए थे केंद्र

कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार अराजपत्रित कोटि के हिंदी टिप्पणी एवं प्रारुपण परीक्षा तथा हिंदी पढ़ने लिखने की योग्यता परीक्षा दिनांक 25-06-2023 रविवार को राज प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़ में आयोजित की गई।रविवार को संचालित हिंदी टिप्पणी एवं प्रारुपण परीक्षा तथा हिंदी पढ़ने लिखने की योग्यता परीक्षा कड़ी निगरानी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र राज प्लस टू उच्च विद्यालय को बनाया गया था।उक्त परीक्षा के सफल एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास को केंद्राधीक्षक एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पाकुड़ श्री महेश कुमार राम को प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त थे।

IMG 20230625 WA0072
IMG 20230625 WA0071 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर