प्रतिदिन हो रहा है हिरणपुर थाना क्षेत्र से जिले भर में लाखों रूपए की अवैध एटीएम लॉटरी को कारोबार।
आमिर,बिट्टू, श्यामाेल,मुबारक,महादेव, साकू,संदीप, साकु यह सब हैं हिरणपुर थाना के सरताज जिनको खाकी का है संरक्षण प्राप्त।
हिरनपुर में महादेव,श्यामल ,मुबारक और इनके साथी का साठगांठ तीन पहाड़ से लेकर बंगाल और पूरे पाकुड़ जिले तक फैला हुआ है एटीएम लॉटरी का तार।
पाकुड़/ हिरणपुर में थाना क्षेत्र से महज आधा की०मि० दूरी हाटपाड़ा में रोजाना लाखों रुपए का अवैध लॉटरी का कारोबार प्रशासन के नाक के नीचे जारी।साथ ही हिरणपुर की हटिया, ब्लॉक,पेट्रोलपंप,बाजार,जहां लॉटरी माफिया के कई एजेंट खुल्लम खुल्ला एटीएम लॉटरी बेचते नजर आते है। प्रशासन को खुदरा विक्रेता की सूचना तो मिल जाती है,मगर पुलिस प्रशासन बड़ी मछली तक नहीं पहुंच पाती है, हिरणपुर थाना क्षेत्र में कई जगहों में नियाजुल के साथ,महादेव,श्यामल,व मुबारक का जोड़ी है बरकरार।और प्रशासन मोन।लॉटरी के इस अवैध खेल में गरीब जनता लालच में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहें। रातों रात करोड़पति बनने का लालच देकर लोगों को लॉटरी खरीदने के लिए उकसाते है,लॉटरी के धंधेबाज।वहीं पाकुड़ जिले के कई क्षेत्रों मे अपने अपने एजेंट को बहाल कर लोगों को लॉटरी टिकट उपलब्ध करा रहें है।लोग इनकी बातों पर विश्वास कर अपनी मेहनत की कमाई लालच के चक्कर मे लूटा रहे है। शहर के कई इलाकों में अवैध लॉटरी का गोरख धंधा चल रहा है।इस काला खेल से लोगों को कंगाल बनाया जा रहा है।धंधेबाज बेखौफ होकर लॉटरी की बिक्री कर रहें है।पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसीलिए धंधेबाज अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे है।सूत्रों का कहना है कि हिरणपुर के महादेव,श्यामल,मुबारक के द्वारा हिरणपुर थाना क्षेत्र में अपने एजेंटों के द्वारा अवैध लॉटरी का कारोबार करवाते है। जो अपने घर पर रह कर ही अपने अवैध लॉटरी के कारोबार का अंजाम दे रहा है और पूरी तरह से पाकुड़ व हिरणपुर को खोखला करने में लगे है।सूत्र यह भी बताता है,अवैध लॉटरी का धंधा कर यह एटीएम लॉटरी कारोबारी अकूत संपत्ति के मालिक बनते जा रहे है जिसमे सफेद पोश और खाकी का खुल कर साथ है, रोजाना लाखों रूपये का अवैध एटीएम लॉटरी पाकुड़ जिले में खपत हो रही है।







