Search

March 11, 2026 12:04 am

हिल एसेंबली पहाड़िया महासभा के बैनर तले एक समीक्षा बैठक की गई।

प्रशांत मंडल

लिट़्टीपाड़ा (पाकुड़)हिल एसेंबली पहाड़िया महासभा के बैनर तले धरमपुर मोड़ स्थित पुल के समीप गुरुवार को प्रवक्ता कमलेश्वेर पहाड़िया की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष शिवचरण मालतो, महासचिव अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति झारखंड के उपस्थिति में हुई। बैठक में उपस्थित सरदार, नायब , माझी की बिच समीक्षा बैठक किया गया। वही शिवचरण मालती ने बताया कि बिगत 17 जुलाई 2023 को बोरियो में दामिन – ई – कोह की 200 वाँ स्थापना दिवस बड़ा धूम धाम से मनाया गया, उसकी समीक्षा की गई। जिसमें साहेबगंज,पाकुड,गोड्डा,दमकव जिले से काफी संख्या में लोग भाग लिए आयोजित स्थापना दिवस काफी सफल रहा है और सर्व सम्मति से सराहना की गई।आज की बैठक में आगामी दिनांक 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस है ।इस पर गहन चर्चा किया गया और निर्णय लिया गया कि सरदार अपने अपने सरदार एरिया में मनाया जाएगा। जिसमें हरेक ग्राम अध्यक्ष प्रधान एवं ग्राम प्रशासक समिति के साथ पुरे गावँ के लोगों के साथ मनाने का निर्णय लिया। साथ ही आदिम जनजाति के लिए प्राप्त आरक्षण 2% तथा सौरिया कंट्री को ले कर हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की चर्चा की गई। जिसमें बहुत बड़ी संसाधन की आवश्यकता होगी। इस के लिये पुरे समाज सहयोग की आगे आना होगा और हिलएसेम्बली पहाड़िया महासभा को तन ,मन,धन से सहयोग करना पड़ेगा उसके लिए तथा बहुत ही समर्पित भाव से काम किया जाएगा। इसके लिये आगामी दिनों प्रतिमाह प्रत्येक परिवार से 20 /- (बीस) रुपये सहयोग राशि अनुदान स्वरुप जमा देना होगा। इसके सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी चर्चा किया गया कि सरदार और नायब की नियुक्ति को लेकर कई बार बातचित की गई है लेकिन अन्तिम स्वरुप नहीं दिया गया है। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि सरदार नायब की बहाली की 1782 की आदेश की प्रति की खोज करना है ताकी और पुर्ण शक्ति के साथ पुन: नियुक्ति किया जा सके। इस हेतु संसाधनों की जुगाड, व्यवस्था की चर्चा की गई और संसाधन व्यवस्था की करने का निर्णय लिया गया है।
साथ ही कहा 2 नब्ंबर 2023 को सौरिया कंट्री दिवस मनाने का भी चर्चा की गई और किसी एक ही स्थान पर आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। मौके पर बैठक में डेविड मालतो, तिमोति मालतो,धर्मराज मालतो, शोभाकंत मालतो, मोतीलाल पहाड़िया,सीताराम पहाड़िया,सिमोन मालतो,मरकुस मालतो,सूनील मालतो,जलेश्वर पहाड़िया,मैसा पहाड़िया,जलिया पहाड़िया,देवेन्द्र पहाड़िया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। फोटो

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर