रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर प्रखंड अंतर्गत हिहिडी पीपीडी क्लब बथानडांगा की और से रविवार को तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का अयोजन किया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट 32 टीमों के बीच खेला गया । वही फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्षा जुली ख्रीस्तमुनी हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम ,संतोष हेंब्रम,मुखिया मार्टिना सोरेन ,सुशील सोरेन समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता एवं कई ग्राम प्रधान शामिल हुए । फाइनल मुकाबला एफसी डूमरघाटी वनम मुखिया संग महेशपुर के बीच खेला गया । जिसमे मुखिया संग महेशपुर ने एफसी डूमरघाटी को एक गोल से पराजित किया । विजेता टीम मुखिया संग महेशपुर को 30 हजार रूपए नगद एवं एफसी डूमुरघाटी उपविजेता टीम को 25 हजार रूपए नगद पुरस्कार देकर मुख्य अतिथिओ के द्वारा पुरुस्कृत किया गया । वही जिप अध्यक्षा जुली ख्रीस्तमुनि हेंब्रम ने खिलाडियों के संबोधन में बताया कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई किया।
मौके पर खेल कमिटी के अध्यक्ष बर्नाड मरांडी, ऐलिस सोरेन, सुरेस मरांडी,ग्राम प्रधान जोहान मरांडी,नरेश मरांडी,जय किस्कू समेत सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।





