असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की रहेंगी पैनी नजर है : इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव।
बिक्की सन्याल।
पाकुड़। होली एवं शब ए बरात पर्व को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाऐ रखने के उद्देश्य से मंगलवार को अमड़ापाड़ा पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन अमड़ापाड़ा बाजार सहित पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान अमड़ापाड़ा पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। माहौल बिगाड़ने वाले, सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने असामाजिक तत्वों को कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। हुड़दंग मचाने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आप सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि सभी शांति से त्यौहार को मनाएं। मौके पर एसआई विजय कुमार, एसआई देवानंद सिंह सहित सशस्त्र बल मौजूद थे।







