प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़):–लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चितलो पहाड़िया टोला में होली के शुभ अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भाजपा लिट्टीपाड़ा महिला मोर्चा प्रभारी अनिता मुर्मू एवं झारखंड पुलिस मेंस असोसियेसन प्रदेश संयुक्त महामंत्री स्टेफन सोरेन द्वारा फुटबॉल किक मारकर शुभारंभ किया।प्रथम खेल जितालपुर बनाम बरमसिया के बीच खेला गया जिसमें खेल के दौरान बरमसिया के टीम जितालपुर टीम को एक गोल से हराया। क्लब के अध्यक्ष सुनिल पहाड़िया ने बताया 16टीमों का खेल है। फाइनल खेल बुधवार को होगा। जिसमें विजेता टीम को दस हजार एवं उप विजेता टीम को आठ हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सेमी फाइनल में पहुंचने वाले को दो दो हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद पहाड़िया,क्लब के सचिव बमना पहाड़िया,कोषाध्यक्ष कमला पहाड़िया सहित अन्य उपस्थित थे।






