Search

March 14, 2026 10:38 am

11,34,104 लोगों का किया गया कुष्ठ रोग का जांच

राजकुमार भगत

179 संदेहास्पद कुष्ठ रोगी को किया गया चिन्हित

28 तक चलेगा सभी प्रखंडों में एलसीडीसी पोस्ट कार्यक्रम

2030 तक जिले से कुष्ठ का पूरी तरह से सफाया करने का लक्ष्य

राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण पदाधिकारी रांची के निर्देशानुसार 15 जून से जिले में एलसीडीसी 2023 पोस्ट संबंधित कार्यक्रम की शुरूआत कर दी गई गई, जो 28 जून तक चलेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी को प्रशिक्षित किया गया है. संबंधित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में कार्य करने वाले सभी कर्मचारी को प्रतिदिन प्रखंड स्तर से प्रतिवेदन प्राप्त कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि राज्य मुख्यालय को प्रतिवेदन ससमय भेजी जा सके. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के कुल 1233 गांव को चिन्हित किया गया है. जिसमें 11,34,104 लोगों का कुष्ठ रोग का जांच किया जा चुका है। जिसमें जिले में कुल 179 संदेहास्पद कुष्ठ रोगी को चिन्हित किया गया है. जिला जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. एहतेशाम उद्दीन ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण कर सभी कर्मचारी को अस्वस्थ किया जा रहा है कि प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति का जांच करना सुनिश्चित करें ताकि कोई व्यक्ति छूट ना सके।वहीं उपायुक्त वरूण रंजन ने कहा कि जिले में कुष्ठ रोगियों की पहचान कर समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। ताकि जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाया जा सके। बताया कि सरकार ने वर्ष 2030 तक जिले से कुष्ठ का पूरी तरह से सफाया करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में कुष्ठ रोगियों के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे है।

IMG 20230617 WA0032
IMG 20230617 WA0033 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर