Search

March 22, 2026 11:24 pm

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में 460 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

अक्षय कुमार

रामगढ़। रविवार को राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, रामगढ़, झारखंड में प्रशासनिक पदों ,शिक्षकों, अस्पताल प्रशासनिक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के भर्ती के लिए साक्षात्कार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

img 20260322 wa00889057819395554692047
प्रतिभागियों से पूछताछ करते अधिकारी

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों , विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर प्रारंभिक छंटनी के पश्चात साक्षात्कार आयोजित किया गया। साक्षात्कार आयोजन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा अभ्यर्थियों के ज्ञान, शिक्षण कौशल, संचार क्षमता एवं व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया। शिक्षण पदों के लिए सभी अभ्यर्थियों से डेमो क्लास भी ली गई, जिससे उनकी पढ़ाने की क्षमता का आकलन किया जा सके। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने बताया कि साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं योग्यता-आधारित की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को समय पर सूचना दी जाएगी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नए चयनित शिक्षक एवं कर्मचारी संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

img 20260322 wa00902337232065538383029
मुख्य कार्यालय परिसर

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर