Search

November 29, 2025 2:10 am

लेटेस्ट न्यूज़

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे — देशभक्ति के सुरों से गूंजा पाकुड़ रेलवे मैदान।

डीआरएम विशाल कपूर बोले, “भारतीय रेल और वंदे मातरम् दोनों का इतिहास 150 साल पुराना”

पाकुड़। भारत माता के जयघोष और “वंदे मातरम्” के स्वर से शुक्रवार को पाकुड़ रेलवे मैदान गूंज उठा। पूर्व रेलवे, हावड़ा मंडल की ओर से “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हावड़ा मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विशाल कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ सहायक मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडलीय अभियंता, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” गीत के गायन से हुई। पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया। लोग “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गुंजा रहे थे।
मुख्य अतिथि डीआरएम विशाल कपूर ने कहा कि “भारतीय रेल और वंदे मातरम्, दोनों का इतिहास लगभग 150 वर्षों पुराना है। आज़ादी की लड़ाई में रेल ने आंदोलन को नई दिशा दी थी। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने रेल यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का संदेश फैलाया था।” उन्होंने कहा कि “रेलवे कर्मचारी आज भी उसी भावना से देश की सेवा कर रहे हैं। हमारे लिए हर यात्री समान है।”

डीआरएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को इस अवसर पर सभी ने एक साथ सुना और देशभक्ति के भाव में डूब गए।

पाकुड़ स्टेशन पर जल्द शुरू होगा एक्सीलेटर

डीआरएम विशाल कपूर ने बताया कि “पाकुड़ रेलवे स्टेशन का एक्सीलेटर फिलहाल पावर ट्रिप की समस्या के कारण बंद है। राज्य सरकार से समन्वय कर पावर सप्लाई दुरुस्त की जा रही है और बहुत जल्द इसे फिर से चालू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि “पाकुड़ स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। यात्रियों और व्यापारियों को बेहतर सुविधा देना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि 150 वर्ष पहले रचित “वंदे मातरम्” आज भी हर भारतीय के हृदय में देशप्रेम की ज्योति जलाता है। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

img 20251107 wa00052284961976001076244
img 20251107 wa00043431678292751675443

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर