प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षको का एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को प्रखंड के सभागार भवन में आयोजित किया गया।
आयोजित बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के पूर्व पुनरीक्षण गतिविधियों के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने पन्ना वेरिफिकेशन से संबंधित कार्य हेतु डोर टू डोर जाकर कार्य करने का निर्देश सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को दिया।साथ ही प्रपत्र — 7 के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि केवल मृत्यु के कारण में ही मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करते हुए प्रपत्र भरा जाना है. प्रपत्र— 8 पंजीकरण मतदाता का नाम सुधार,परिवर्तन वाले मतदाता का एपिक नम्बर वापस करना अनिवार्य है।कहा गया कि 18 वर्ष पूरा करने वाला हर मतदाता को मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए।उन्होंने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि डोर टू डोर घूमकर मतदाता सूची के पन्नों का सत्यापन करेंगे सत्यापन के दौरान डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची के पृष्ठों से प्रत्येक मतदाता का मिलान करने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इस दौरान संबंधित मतदान केंद्र के सभी बीएलओ को डोर टू डोर जाकर मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम या मकान संख्या मे त्रुटि है या नये मतदाता है या फिर मृत मतदाता है तो उनका नाम जोड़ने, हटाने या सुधार आवश्यकता हो तो बीएलओ के सही- सही तथ्यों की जानकारी देकर बीएलओ को कार्य करने का निर्देश दिए।मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के.सी. दास, कमल पहाड़िया, कमरुज्जमान, अनिल पहाड़िया, त्रिपुरारि राय, कंप्युटर ऑपरेटर बंटी गुप्ता, सुमित पांडे सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।








