प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा/पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल के लबदाघाटी के समप हाउस से पांच एमभीए का ट्रांसफर का कॉइल व तेल चोरी हो गया है।जिसकी लागत 46 लाख बताई जा रही है।गुरुवार को पेयजल व स्वच्छता प्रमण्डल के सहायक अभियंता अभिजीत किशोर ने लिट्टीपाड़ा थाने में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। सहायक अभियंता ने बताया कि एक अगस्त को लब्दाघाटी समप हाउस का निरीक्षण करने पहुचे थे तो पता चला कि ट्रांसफर का कोईल व तेल दोनो गायब था। जिसकी जानकारी तुरन्त कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव को दिए और टहल कम्पनी के मैनेजर को दिया गया। साथ ही विद्युत विभाग के कनीय अभियंता बिष्णु पूर्ति को जानकारी दी गई।पेयजल व स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू ने बताया कि लब्दाघाटी समप हाउस से एक, दो व तीन मधुबन, चीतलों व लिट्टीपाड़ा जॉन कल सप्लाय चालू करने का अंतिम चरण चल रहा था कि चोरो ने यहां लगे ट्रासफर का कोईल व तेल चोरी कर लिया। जिसकी वजह से तीनों जॉन में पानी सप्लाई प्रभावित हो जाएगा। थाने में मामला दर्ज करने के वक्त विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विष्णु पूर्ति, पेयजल व स्वच्छता प्रमण्डल के। सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू व टहल कम्पनी के अभियंता उपस्थित थे।
–——————————-
लिट्टीपाड़ा—तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2017 में लिट्टीपाड़ा में 217 करोड़ की बृहतजलापूर्ति परियोजना का शुरुवात किया था। जिसका निर्माण कार्य अभी पूरा भी नही हुआ और इसपर ग्रहण लग गया। लब्दाघाटी समप में जल स्टोर कर यहां से कंचनगढ़ , मधुबन व चीतलों टैंकी में जल सप्लाय किया जाना है। पर ट्रासफर का कोईल व तेल चोरी हो जाने से इन तीनो जॉन में लोगो को पानी मिलना सम्भव नही दिख रहा है।






