राजकुमार भगत
पाकुड। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग मंत्री सह विधायक ने 28 अग्नि पीड़ित लाभुक को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण किया।
श्री आलम ने 08 सखी मंडलों को बैंक क्रेडिट लिंकेज को लेकर 12 लाख रुपए, 6 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि को लेकर तीन लाख रुपए का चेक वितरण किया एवं मनरेगा अंर्तगत 4 सखी मंडल की दीदियों को दीदी बाड़ी योजना का स्वीकृति पत्र वितरण किया।आगजनी के शिकार गंधाईपुर ग्रामीण के बीच मकानों में रहने वाले परिवारों को राहत पहुंचाने को लेकर ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री आलमगीर आलम ने 28 अग्नि पीड़ित लाभुक को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया। इसके अलावा माननीय मंत्री ने 08 सखी मंडलों को बैंक क्रेडिट लिंकेज को लेकर 12 लाख रुपए का चेक का वितरण किया। वहीं 6 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि को लेकर तीन लाख रुपए का चेक वितरण किया गया एवं मनरेगा अंर्तगत 4 सखी मंडल की दीदियों को दीदी बाड़ी योजना का स्वीकृति पत्र वितरण किया।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर,सदर अंचलाधिकारी श्री आलोक वरण केसरी सहित अन्य उपस्थित थे।







