Search

March 13, 2026 7:20 pm

30 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा हूल दिवस

राजकुमार भगत

पाकुड़।झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी की एक बैठक जिले के लड्डू बाबू आम बागान में जिला अध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाकुड़ जिले के झामुमों कार्यकर्ता 30 जून को जिले में धूमधाम से हूल दिवस मनाएंगे। पुराने अस्पताल के पास से पूर्वाह्न 10:30 बजे जुलूस की शक्ल में सिदो कान्हू पार्क पहुंच कर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का निर्णय लिया गयाहै। हूल दिवस के अवसर पर सभी प्रखंड कमिटी को अपने अपने क्षेत्र में स्थापित शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूमधाम से हूल दिवस मनाने का निर्देश दिया। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव सह कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, जिला सह सचिव मुसलुद्दीन अंसारी, जिला कार्यालय सचिव हासिम खान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला कुमारी, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, मजदूर मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा, केंद्रीय समिति सदस्य अमित भगत, केंद्रीय समिति सदस्य दीपू मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलुद्दीन अंसारी, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतिलाल हांसदा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, पाकुड़ नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला सदस्य अजफारुल शेख, जिला सदस्य यूसुफ खान, जिला सदस्य संतोष भगत, जिला सदस्य तनवीर हुसैन, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य सगीर अंसारी, जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम हेम्ब्रम,मीडिया प्रभारी आफताब आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230625 WA0094 1
IMG 20230625 WA0093

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर