Search

March 11, 2026 2:13 pm

31 वें उपायुक्त के रूप में मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने किया पद भार ग्रहण

राजकुमार भगत

पत्रकार, राजनीतिक दल, गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

पाकुड़।शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पाकुड़ जिले के 31 वें उपायुक्त के रूप में मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पत्रकारदीर्घा ने भी उनका अभिनंदन किया। विभिन्न राजनीतिक दल एवं विशिष्ट लोगों ने भी पुष्पगुच्छ देकर उन्हें अभिनंदन किया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बात करने के क्रम में उपायुक्त श्री वर्णवाल ने कहा की वे सर्वप्रथम जिले का स्टडी करेंगे ।इनकी भौगोलिक संरचना को समझेंगे। यहां के जनजीवन व प्राथमिकता के अनुसार जिले के हर क्षेत्र को सुदृढ़ीकरण, केंद्र एवं राज्य रसरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना,शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था देना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिले के विकास में जिले वासियों से सामूहिक भागीदारी की अपेक्षा है । सामूहिक भागीदारी से ही जिले की विकास का स्तर को उन्नत श्रेणी में पहुंचाया जा सकता है।
मालूम हो कि श्री वर्णवाल 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 31 वें डीसी के रूप में उन्होंने पाकुड़ का पदभार संभाल लिया है। इसके पूर्व वे निबंध सहयोग समितियां झारखंड रांची के पद पर तैनात थे।

IMG 20230728 WA0032
IMG 20230728 WA0035
IMG 20230728 WA0031
IMG 20230728 WA0030
IMG 20230728 WA0034

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर