Search

April 3, 2026 11:32 pm

एनवाईसी क्लब नुनाडांगा के और से 4 दिवसीय फुटबॉल खेल आयोजित

26 जनवरी 2025 को होगा फाइनल खेल

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत एनवाईसी क्लब नुनाडांगा के और से चार दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य पिंकू शेख,उपमुखिया कबीरुल इस्लाम शामिल हुए । जिसमे क्लब के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा की फुटबॉल खेल 24 टीमों के बीच होना है ।आज फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य पिंकू शेख ने फुटबॉल में किक मारकर किया ।जिसमे उद्घाटन मैच परकुरा वनम साइमन स्टार ठकरानपोखर के बीच हुआ जिसमे ठकरानपोखर की टीम ने परकूरा की टीम को एक गोल से हराया और ठाकरानपोखर की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया । वही इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 60 हजार रुपए एवं उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा ।इस मौके पर झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य पिंकू शेख ने बताया कि फुटबॉल खेल झारखंड में बहुत प्रचलित खेलो में से एक है । इस खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है । सभी से आग्रह किया की खेल को खेल भावना से खेले एवं प्रयास जारी रखिए मंजिल जरूर मिलेगा । इस अवसर पर कंटोल मुर्मू ,सनातन किस्कू, नासीर शेख ,साहेब्राम मुर्मू ,जीतूराम कोड़ा ,मिल्टन शेख ,कदम रसूल ,मिथुन रविदास ,संजय रविदास ,रेंटु शेख ,मसीबुल शेख ,भादू शेख समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20250123 wa00185878468543678092555

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!