Search

February 5, 2026 3:49 am

डीएवी आरा कुजू में 77वां गणतंत्र दिवस सह विज्ञान प्रदर्शनी समारोह का हुआ आयोजन

अक्षय कुमार सिंह

कुजू। डीएवी आरा, कुजू में गणतंत्र दिवस की रही धूम। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिन्हा (महाप्रबंधक, कुजू,सी सी.एल. क्षेत्र ) ने विद्यालय परिसर में झंडोतोलन कर चारों सदनों के द्वारा किए गए मार्च पास्ट का अवलोकन किया।

img 20260126 wa02776249341852627024574

विद्यालय प्राचार्य आलोक कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा, “आज के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात देश के निर्माण में सहयोग करना चाहिए। हर नागरिक को अपने अधिकार और कर्तव्य का ज्ञान होना आवश्यक है। वहीं प्राचार्य श्री कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा, ” संविधान निर्माताओं के द्वारा स्थापित राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का दिन है।”

देशभक्ति नृत्य

मौके पर डीएवी राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया और उनके कुछ प्रदर्शन के लिए धन्यवाद। विद्यार्थियों में विशिष्ट ज्ञानहेतु गणतंत्र दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी (प्रज्ञान )के साथ -साथ हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, कला, कंप्यूटर और संगीत की भी प्रदर्शनी की गई जिसमें सीनियर और जूनियर बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाए विषय से संबंधित मॉडलो का निरीक्षण किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर मॉडल बनाए थे जो आकर्षण का केंद्र था।

img 20260126 wa02751220979181131623046

मंच का संचालन विद्यालय की शिक्षिका -खुशबू दुबे और धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर निशिकांत कर (प्राचार्य सह निदेशक, डीएवी भरेचनगर) पूर्व प्राचार्य परमेश्वर सिंह, विकास कुमार बनर्जी (प्राचार्य, डीएवी, केदला), ए. के. राय (एफ. एम.सीसीएल, कुजू क्षेत्र), अर्पिता महिला मंडल के सदस्यगण, अभिभावकगण सहित विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर