Search

February 5, 2026 3:50 am

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय रामगढ़ , झारखंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, रामगढ़, झारखंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों को तिलक चंदन एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात एनसीसी कैडेट्स के द्वारा स्वागत किया गया।

img 20260127 wa00197495947527160792002

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.एन. साह, उनकी धर्मपत्नी फूलमती देवी, सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ,कुलसचिव प्रो (डॉ.)निर्मल कुमार मंडल , वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार , समाजसेवी राजीव जयसवाल और मीडिया प्रभारी डॉ संजय सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। उसके बाद कुलाधिपति बी एन साह ने ध्वजारोहण कर झंडे की सलामी दी और राष्ट्रगान गाया गया।

img 20260127 wa0021994653017471874708

विभिन्न विभागों के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट ड्रम एवं बैंड की धुन पर किया। कार्यकम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियो ने विश्वविद्यालय के संस्थापक स्व. गोविन्द साह एवं स्व. राधा देवी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत भाषण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने दी। उन्होंने सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन एवं उनके बहुमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त की और उन्होंने कहा की हमें अपने संविधान का पालन करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। विभिन्न विभागों के विधार्थियों ने अपने मार्शल आर्ट ,देश भक्ति गीत, पंजाबी नृत्य,राजस्थानी नृत्य , हरियाणा नृत्य,देश भक्ति नाटक ,नागपुरी नृत्य, खोरटा नृत्य,कथक नृत्य, आदि विभिन्न राज्यों के भाषा ,संस्कृति द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमो से सबका मन मोह लिया।

img 20260127 wa00236302311365853956521
img 20260127 wa00162295980687571267924

कुलाधिपति बी.एन. साह ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व 77वां गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह सिखाता है कि नियम, अनुशासन और जिम्मेदारी से ही संस्थान और समाज दोनों मजबूत होते हैं। जब हम अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाते हैं तभी संविधान की भावना वास्तविक रूप में साकार होती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग के डॉ रंजना पांडेय और डॉ अमरेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही विभाग के विद्यार्थियों का सहयोग रहा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत राष्ट्रगान गाकर किया गया।

img 20260127 wa00176223688550883763497
img 20260127 wa00163889931593431296720

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर