Search

February 16, 2026 10:07 pm

87 जरूरतमंद बच्चों को फोस्टर केयर का सहारा, 11 को मिली राहत की बढ़ी अवधि।

पाकुड़। मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को पाकुड़ में स्पॉन्सर एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक हुई। बैठक में मिशन वात्सल्य के तहत गैर-संस्थागत देखभाल योजना की समीक्षा की गई। डीसी ने बताया कि प्रायोजन योजना के अंतर्गत देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को दी जा रही आर्थिक सहायता की गहन जांच की गई। कुल 87 आवेदनों को मार्गदर्शिका के अनुरूप स्वीकृति दी गई, जबकि 11 बच्चों के लिए सहायता अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया। साथ ही विभाग को निर्धारित लक्ष्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि योजना का मकसद जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित माहौल, शिक्षा और बेहतर भविष्य देना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की हिदायत दी, ताकि कोई भी पात्र बच्चा लाभ से वंचित न रहे। बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल कल्याण समिति के सदस्य, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी और गैर-संस्थागत देखभाल के संरक्षण पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर