राजकुमार भगत
पाकुड़ । 500 वर्षों के तप के बाद अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला अपने नव्य भव्य और दिव्य भवन प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में देर शाम तक पूजा अर्चना किया गया।पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया,मंदिर परिसर में फूलों से सजी राम मंदिर की रंगोली बनाई गई जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुंदरकांड का अखंड पाठ किया गया। इस अवसर पर बाबूधन मुर्मू,हिसाबी राय,राणा शुक्ला, अनिकेत गोस्वामी,कुलदीप जी, विनोद राम,अखिलेश कुमार चौबे,संजय कुमार ओझा,प्रभाकर चौधरी,प्रभाकांत पाठक,पार्वती देवी, मिथिलेश ठाकुर,सीताराम सिंह,अमर कुमार मल्होत्रा इत्यादि मौजूद थे।सारे मंदिर को फुल और विद्युत सज्जा से सुसज्जित कर दिया गया था।संध्या प्रहर मंदिर में हमारे आराध्य प्रभु श्री रामचंद्र जी, देवाधिदेव महादेव,बाबा बजरंगबली की महाआरती किया गया।उसके उपरांत अतिथियों के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया।तदोपरांत देवाधिदेवमहादेव का रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर मातृशक्तियों के द्वारा सारे मंदिर परिसर को दीपों से जगमगा दिया गया।दीपोत्सव साथ साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में जोरदार आतिशबाजी किया। दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनी कुमार सिंह, अमर राय,चंदन प्रसाद,बालेश्वर राम,रामनाथ साह,शब्बीर हुसैन, राजू मिश्रा ने सफल भूमिका निभाई।







