Search

June 10, 2026 4:48 am

आमड़ापाड़ा बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी का हुआ तबादला, गए पतना

आमड़ापाड़ा के लोगों को बहुत याद आएंगे द्विवेदी।

अमर भगत

पाकुड़: राज्य सरकार ने 18 प्रखंड विकास पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दी है. ग्रामीण विकास विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे प्रखंड जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी पदस्थापित नहीं हैं, वहां अधिसूचित-कार्यरत अंचल अधिकारी को प्रखंड विकास पदाधिकारी की शक्ति नियमित प्रखंड विकास पदाधिकारी के पदस्थापन तक प्रदत्त की जाती है. जिन प्रखंडों में अंचल अधिकारी के पद रिक्त हैं उनमें प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अंचल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा. वही पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी को स्थानांतरित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पतना (साहिबगंज) के पद पर पदस्थापित किया गया। कुमार देवेश द्विवेदी का आमड़ापाड़ा का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। बीडीओ द्विवेदी को आमड़ापाड़ा की तमाम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामीण लोगों का सहयोग एवं प्यार हमेशा मिलता रहा।मिलन सार बीडीओ को लोगों के साथ-साथ प्रखंड के कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अपना पूरा सहयोग दिया।कुमार देवेश द्विवेदी आमड़ापाड़ा के लोगो को काफी याद आएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!