Search

June 10, 2026 4:49 am

बूढ़ा बाबा शिव मंदिर से सांड व गाय की चोरी होने का मामला सामने आया है।

बजरंग पंडित

महेशपुर बूढ़ा बाबा शिव मंदिर से पूजा पाठ कर छोड़े गए सार्वजनिक सांड की चोरी व अन्य एक व्यक्ति की गाय की चोरी होने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर ग्रामीणों ने महेशपुर थाना व पश्चिम बंगाल के मुरारई थाने में लिखित आवेदन दिया है. वही सोनू भगत, संदीप भगत, अशोक वर्मा, सुभम भगत, साधन झा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि महेशपुर साप्ताहिक हाट से पश्चिम बंगाल के मवेशी कारोबारी महेशपुर के लोगों का गाय व सार्वजनिक सांड को चोरी का अंजाम दिया हैं. बताया कि इस तरह की घटना पिछले कई बार घटी है. बताया कि घटना को लेकर पिछले कई दिनों से गाय और सांड की खोजबीन करने जुटे थे. इसी बीच पता चला कि पश्चिम बंगाल के मुरारई थाना अंतर्गत धितोड़ा गांव के आसपास एक पोखर पटाल के पास सांड और गाय बांधा हुआ है. जिसके बाद खोजबीन करते हुए उक्त स्थल पहुँचकर किसी ने फोटो लेकर आया. जिसके बाद पता करने पर मालूम चला कि धितोड़ा- मियांपुर निवासी तसीर शेख पिता रब शेख के द्वारा चोरी कर गुचरखाना तक पहुँचाने व बेचने का काम किया गया है. गाय मालिक सोनू भगत व राणा हरिजन ने नामजद मवेशी कारोबारी तसीर शेख के खिलाफ आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!