बजरंग पंडित
पाकुड़िया राम जन्मभूमि अयोध्या मे श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भाजपा नेता पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन और प्रखंड प्रमुख कालीदास मराण्डी ने पाकुड़िया प्रखण्ड के गनपूरा,पाकुड़िया,चौकीशाल,बन्नोग्राम,गोपाल नगर, खजुरचुआं, मोंगलाबाँध नवाडीह इत्यादि गांवों में सोमवार को पहुंचकर राम भक्तो से मिले एवं प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित उत्सवी कार्यक्रम में शामिल हुए ।दोनो नेताओ ने अपने समर्थकों के साथ बीते एक पखवारे से महेशपुर विधान सभा के गाँव गाँव में जाकर राम भक्तो से संपर्क किये एवं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर गाँव के प्रत्येक मंदिर मे पूजा अर्चना,नाम संर्कितन,राम कथा पाठ,जुलुस तथा शाम में अपने अपने घर में राम ज्योति प्रज्ज्वलित कर दिवाली मनाने का आग्रह किया था ।जिसके फलस्वरूप प्राण प्रतिष्ठा तिथि पर सभी सनातनी गाँव में कुछ ना कुछ मांगलिक कार्यक्रम किया गया।प्रखण्ड के कुछ स्थानो पर राम कथा पाठ,भव्य जुलस,मिष्टान्न बितरण तथा महा प्रसाद वितरण भी किया गया। वहीं इस अवसर पर ग्रैंड्स माइनिंग कंपनी गोलपुर के सौजन्य से पाकुड़िया हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य खिचड़ी भंडारा का भी आयोजन किया गया था। साथ ही थाना प्रभारी अभिषेक राय एवं एएसआई मुद्रिका प्रसाद, परमहंस प्रसाद सहित अन्य को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया।







