Search

June 26, 2025 6:19 pm

20 सूत्री अध्यक्ष ने अपने कार्यालय कक्ष में लगाया जनता दरबार।

राजकुमार भगत

पाकुड़। सुबे के मंत्री सह पाकुड विधायक आलमगीर आलम के निर्देशअनुसार प्रत्येक बुधवार को पाकुड़ प्रखंड स्थित बीस सूत्री अध्यक्ष के कार्यालय में कक्षा कांग्रेस बीस सूत्री सह प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आम से लेकर खास तथा पाकुड़ नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी शिकायत एवं समस्याओं को लेकर सकारात्मक उम्मीद लेकर 20 सूत्री कार्यलय पहुंचे और प्रखंड अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्या को रखा, 20 सूत्री सह प्रखंड अध्यक्ष विभागीय अधिकारियों से वार्तालाप करके समस्याओं का निदान करने का पूर्ण चेष्टा करते हैं। अध्यक्ष का प्रयास रहता है कि क्षेत्र की जनता की समस्या का हर हाल में समाधान हो,जिसको लेकर बीस सूत्री अध्यक्ष संबंधित पदाधिकारी से बातचीत कर समस्या के निदान को लेकर हर पहल करते है।बीस सूत्री अध्यक्ष के अनुसार जनता सर्वप्रथम है बाद में नेता,मंत्री के निर्देश पर जनता की हर संभव मदद करना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर