Search

June 26, 2025 5:53 pm

हिरणपुर सीओ बनें मनोज कुमार।

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़ ) हिरणपुर अंचल कार्यालय के नए सीओ के रूप में गुरुवार मनोज कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान सीओ टुडू दिलीप से पदभार लिया। इससे पूर्व मनोज कुमार दुमका बीडीओ सह सीओ के रूप में पदस्थापित थे। उन्होंने अंचल के 31वें अंचलाधिकारी रूप में पदभार लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। समय पर कार्यों का निष्पादन, दाखिल खारिज, भूमि संबंधी विवादों का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से सहयोग का आग्रह किया। मौके पर अभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने नव पदस्थापित सीओ का स्वागत किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर