बजरंग पंडित
पाकुड़िया भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निदेशानुसार राजमहल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़िया मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान हेतु एक दिवसीय कार्यशाला रविवार को मंडल अध्यक्ष विजय भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला से पूर्व पाकुड़िया सिद्धू कान्हु मोड़ के बगल में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजीव भगत के आवास पर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन जिला संयोजक सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, प्रखंड प्रमुख सह भाजपा नेता कालिदास मरांडी, महेशपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवीधन टुडू, शीला रानी हेंब्रम सहित अन्य ने संयुक्त रूप से पिता काट कर किया। वहीं कार्यशाला में लाभार्थी संपर्क अभियान के प्रखंड संयोजक हिरदानंद भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों बड़हरवा में लोकसभा स्तरीय लाभार्थी संपर्क अभियान का कार्यशाला आयोजित किया गया था जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह लाभार्थी संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद, प्रदेश सह संयोजक सह पूर्व मंत्री डॉ० लुईस मरांडी, पाकुड़ जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित राजमहल लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ था। मंडल अंतर्गत सभी गांव में केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना से लाभान्वित हो चुके लाभार्थियों के घर तक जाकर केंद्र के योजनाओं का जानकारी देना है। साथ ही आने वाले लोकसभा 2024 आम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करना है। मौके पर सह संयोजक लक्ष्मण राय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा,एलियन हांसदा, सुखलाल मिर्धा, मोहन चौबे, संजीव कुमार भगत,तपन मंडल, संजय दास साहित अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
