Search

June 26, 2025 7:13 pm

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में निकाला गया न्याय सह पदयात्रा।

अब्दुल अंसारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राज्यव्यापी न्याय सह पदयात्रा कार्यक्रम के तहत आज जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत तेतुलिया एंव बीचपहाड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के नेतृत्व में न्याय सह पदयात्रा निकाला गया। जिसमें मुख्य रूप से केन्द्रीय कमेटी सदस्य‎ देबीलाल हाँसदाक् शामिल रहें। न्याय सह पदयात्रा के माध्यम से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा और केन्द्रीय सदस्य‎ देबीलाल हाँसदाक् ने ग्रामीणों को बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों को देख कर घबरा गई व आनेवाले चुनाव में झारखंड के सभी सीटों पर उसे हार का डर सताने लगा तब केंद्र की भाजपा सरकार के ईशारे पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा को लगता था कि हेमंत सोरेन को जेल में डाल देने से उनकी लोकप्रियता कम हो जाएगी लेकिन वर्तमान परिस्थिति में हेमंत सोरेन के प्रति लोगों का विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है व आनेवाले चुनाव में झारखंडवासी अपने नेता श्री‎ हेमंत सोरेन जी के अपमान का बदला जरूर लेंगे।मौके पर मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,निवारन मरांडी,कालीदास टुडू,रेफाईल मुर्मू,सुहाषिनी मुर्मू,ऐमेली सोरेन,छोटू भगत,मुसारफ हुसैन,तोहिदुल शेख,बाबुरली,ऐनोस मुर्मू,सिकंदर अली,मंजुर आलम,सुनील,बुदिनाथ सहित सैकड़ों‎ कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर